न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची विश्वविद्यालय अपनी स्थापना का 67वां स्थापना दिवस मना रहा है. इस अवसर पर विश्वविद्यालय तीन दिवसीय स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित कर रहा है. बता दें कि रांची विश्वविद्यालय में एक लाख 60 हजार विद्यार्थी एक सत्र में पढ़ाई करते हैं.
स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है. कार्यक्रम में कई पूर्व कुलपति भी शामिल हैं. रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर सरोज शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा का अलख जगाने का काम 1960 से करता आ रहा है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नरेंद्र भगत पूर्व आईएएस अधिकारी.
यह भी पढ़ें: खूंटी थाना क्षेत्र के घाघरा गांव के पास अपराधियों ने एक युवती और एक युवक की हत्या कर पुल से शव फेंका