हुसैनाबाद में नहर मोड़ पर आरसीडी ने शुरू कराया मरम्मत कार्य, फिलहाल सड़क क़े आधे हिस्से में की गयी मरम्मत

News11 Bharat,Pramod Kumar,

सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण पिछले कई दिनों से भारी वाहनों का आवागमन प्रभावित

रांची/डेस्क:

हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू जिला क़े हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर नहर मोड़ के समीप जर्जर सड़क एवं खतरनाक गड्ढे को लेकर न्यूज11 भारत में प्रमुखता से खबर प्रसारित होने के बाद विभाग हरकत में आया.शुक्रवार की शाम आरसीडी पथ निर्माण विभाग ने सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया. सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण पिछले कई दिनों से भारी वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा था. कई ट्रक गड्ढे में फंस चुके थे, जिससे जाम और दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए आरसीडी विभाग ने सड़क के आधे हिस्से में बैरिकेडिंग कर रेडी मिक्स कंक्रीट मटेरियल से गड्ढों की भराई शुरू कराई.मरम्मत कार्य के दौरान सड़क के दूसरे हिस्से से वाहनों का परिचालन जारी रखा गया, ताकि यातायात पूरी तरह बाधित न हो. इस संबंध में हुसैनाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने भी पहल करते हुए आरसीडी विभाग को पत्र भेजकर सड़क की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की थी. इसके अलावा उन्होंने विभाग के कार्यपालक अभियंता से दूरभाष पर बातचीत कर समस्या से अवगत कराया और शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध किया. हलाकि बड़े वाहन बैरिकेटिंग क़े बाद भी भरावट क़े स्थान से गुजर गए है जिससे ट्रकों का टायर आरएमसी मटेरियल क़े भरावट में धस गया है.

यह भी पढ़ें: मानव तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार ले जाए जा रहे लातेहार के 27 नाबालिग बच्चे रेस्क्यू