रिश्वत के साथ गिरफ्तार सेवानिवृत शिक्षक रविकांत ने कोर्ट से लगाई जमानत की गुहार, याचिका दाखिल 

Ark Sahuliyar

50 हजार रुपए रिश्वत के साथ गिरफ्तार हुए सेवानिवृत शिक्षक बस्तिया रविकांत उर्फ वत्सीय रविकांत ने कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है.

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
50 हजार रुपए रिश्वत के साथ गिरफ्तार हुए सेवानिवृत शिक्षक बस्तिया रविकांत उर्फ वत्सीय रविकांत ने कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है. विजिलेंस की विशेष कोर्ट में याचिका दाखिल कर गुहार लगाई है. याचिका पर शनिवार को सुनवाई होगी. बता दें कि शिक्षक बस्तिया रविकांत उर्फ वत्सीय रविकांत को 14 जुलाई को एसीबी ने गिरफ्तार  किया था. साथ ही गुमला जिला के DSC कार्यालय के प्रधान लिपिक रंजित कुजूर को भी गिरफ्तार किया था. आरोपियों द्वारा एक शिक्षक के क्षेत्र स्थानांतरण के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी. जिसकी शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने गुप्त अनुसंधान की. जिसके बाद एसीबी की टीम गुमला जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय पहुंची और छापा मारकर दोनों को  रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया. 

यह भी पढ़ें- बोकारो ट्रेज़री अवैध निकासी मामले के मुख्य आरोपी कौशल कुमार पांडे की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित