रिम्स में फर्जी एसटी प्रमाण-पत्र से MBBS में दाखिला लेने वाले छात्र आशीष कुमार का एडमिशन रद्द

Pramod Kumar,News11 Bharat,

डीसी साहिबगंज की रिपोर्ट के बाद रिम्स ने की कार्रवाई

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: रिम्स में फर्जी एसटी प्रमाणपत्र पर नामांकन कराने वाले छात्र आशीष कुमार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसका नामांकन रद्द कर दिया गया है. 2025 बैच के छात्र आशीष कुमार का एडमिशन रद्द किया गया है. यह कार्रवाई साहिबगंज प्रशासन की जांच के बाद हुई है. जांच में प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया. डीसी साहिबगंज की रिपोर्ट के बाद रिम्स कार्रवाई करते हुए नामांकन रद्द किया गया है. नामांकन को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया है. फर्जी दस्तावेजों पर रिम्स ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है, और उसी के तहत यह कार्रवाई की गई है.

यह भी पढ़ें: झारखंड में अच्छी बारिश का दौर हो चुका शुरू, 2 जुलाई तक भारी बारिश का है अनुमान, गर्मी से भी मिली है राहत