रिम्स शासी परिषद की बैठक शुरू, बैठक में 26 एजेंडों पर होगी चर्चा, इरफान अंसारी भी मौजूद

News11 Bharat,Pramod Kumar,

बैठक में शामिल होने के लिए सचिव अरवा राजकमल रिम्स पहुंच

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: रिम्स शासी परिषद की बैठक मंगलवार को शुरू होने जा रही है. बैठक में शामिल होने के लिए सचिव अरवा राजकमल रिम्स पहुंच चुके हैं. इस बैठक में 26 एजेंडों पर होगी.रिम्स शासी परिषद की बैठक शुरूहो चुकी है. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, विधायक सुरेश बैठा और विभागीय सचिव मौजूद हैं. बैठक में भवन निर्माण सचिव अरवा राजकमल भी शामिल हुए. नए ओपीडी और आईपीडी कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर चर्चा हो रही है. डीआईजी ग्राउंड में नया ओपीडी कॉम्प्लेक्स बनाने का फैसला हुआ था. पीपीपी मोड पर नया छात्रावास बनाने पर फैसला लिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: भक्तिभाव से हुई मां विपत्तारिणी की पूजा, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़