न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में मुख्य आरोपी चैतन कुमार और राजेश कुमार झा को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अरबों की सरकारी जमीन की फर्जी बिक्री से जुड़े मामले में दोनों को हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है. बताते चलें यह मामला RIMS की 7-9 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा और सौदेबाजी का है.
हाईकोर्ट के निर्देश पर 5 जनवरी 2026 को ACB ने FIR दर्ज की थी. फर्जी वंशावली और दस्तावेजों के सहारे पूरा खेल रचा गया था. पावर ऑफ अटॉर्नी लेकर और जमीन को निजी बताकर डीलिंग की गई थी. इस पूरे मामले में दलालों, अधिकारियों और बिल्डरों की मिलीभगत से करोड़ों रुपये का का लेनदेन हुआ है. ममाले में 6 जुलाई को ACB ने चार्जशीट
दाखिल किया था.
इसे भी पढ़ें: इंटरनेशनल वुशु टूर्नामेंट में चमकी सिल्ली की अंजना, जीता दो सिल्वर पदक; सुदेश महतो ने किया सम्मानित