रिम्स भूमि घोटाले में आरोपी प्रमोद महतो को राहत नहीं, 18 जून तक टली सुनवाई

Vaibhaw Vikram

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
रिम्स की अधिग्रहीत जमीन का  फर्जीवाड़ा मामले में आज (12 जून) कोर्ट में सुनवाई हुई. यह सुनवाई आरोपी प्रमोद कुमार महतो की अग्रिम जमानत याचिका को लेकर हुई है. बता दें, यह सुनवाई एसीबी की विशेष कोर्ट में हुई है. बहस करने के लिए याचिकाकर्ता की ओर से समय मांगा गया है. बताया जा रहा है कि इस याचिका पर अगली सुनवाई 18 जून को होगी. याचिका को लेकर एसीबी की ओर से जवाब दाखिल किया जा चुका है. 

झारखंड हाई कोर्ट के सख्त आदेश के बाद एसीबी ने 5 जनवरी 2026 को प्राथमिकी दर्ज की है. मामले में 7 अप्रैल को एसीबी ने कार्रवाई करते हुए  4 आरोपी राजकिशोर बड़ाइक, कार्तिक बढ़ाईक, राजेश झा और चेतन कुमार को गिरफ्तार किया था. आरोपियों ने मिलीभगत कर रिम्स की अधिग्रहीत जमीन को निजी संपत्ति दिखाने के लिए फर्जी  वंशावली तैयार की थी. मामला 1964-65 में रिम्स की अधिग्रहीत करीब 9.65 एकड़ जमीन से जुड़ा हुआ है. जिसपर अवैध कब्जा  कर अपार्टमेंट, दुकान. और मकान बना लिया गया था.

यह भी पढ़ें: मौत की घाटी दनुवा में फिर हुआ हादसा, कंटेनर-ट्रक की भीषण टक्कर में चालक की मौत, दो घायल