रांची के रिम्स पीजी छात्र डॉ. सानु सनल बरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 

Mansi Kumari

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची में स्थित रिम्स (RIMS) के सर्जरी पीजी फर्स्ट ईयर के 32 वर्षीय छात्र डॉ. सानु सनल बरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई हैं. उसका शव कटहल मोड़ स्थित एक मकान में संदिग्ध अवस्था में मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई हैं. सानु स्वास्थ्य विभाग के पूर्व निदेशक हिमांशु शेखर के पुत्र बताए जा रहे हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स अस्पताल भेजा गया हैं. जानकारी के अनुसार, सानु मूल रूप से नगड़ी थाना क्षेत्र के रहने वाला था. फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही हैं.

यह भी पढ़े: 25 एकड़ जमीन बनी खूनी जंग की वजह! एक ही परिवार के 6 लोगों की बेहरमी से हत्या