राजेश कुमार/न्यूज 11 भारत
बोकारो थर्मल बेरमो/डेस्क: राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश मीडिया प्रभारी योधन नायक ने बोकारो थर्मल में प्रेस वार्ता कर कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू 25 जुलाई को तीन दिवसीय बोकारो सहित कोल्हान प्रमंडल का दौरा एवं प्रवास करेंगे. जोधन नायक ने बताया कि कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) , पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा), सरायकेला-खरसावां सहित बोकारो जिला का दौरा एवं प्रवास कर राजद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. बैठक में मुख्य रूप से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत पिछड़ी जाति महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने को लेकर केन्द्र सरकार से मांग किया जाएगा. भ्रमण को ले कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत की तैयारी शुरू कर दी गई है.
यह भी पढ़ें: आरआईटी पुलिस ने चोरी की तीन मोटरसाइकिलों के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार