न्यूज11 भारत
गिरिडीह/डेस्क: मुंबई में 2.47 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में वांछित आरोपी की तलाश में बेंगाबाद पहुंची ट्रॉम्बे पुलिस को निराशा हाथ लगी. पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी राजा सलीम अंसारी फरार हो गया. स्थानीय पुलिस के सहयोग से कई ठिकानों पर लगातार छापेमारी के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला. हालांकि ट्रॉम्बे पुलिस ने आरोपी की तस्वीर जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि वह अधिक दिनों तक कानून की गिरफ्त से बच नहीं पाएगा और उसकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.
यह भी पढ़ें: एक बार फिर खतरा टला? अमेरिका और ईरान फिर से आएंगे वार्ता की टेबल पर, इस बार कतर में होगी 'महाबैठक'