न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क: जिले के शहर थाना क्षेत्र के सादिक चौक में आज शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. ट्रेलर से बालू उतारने के दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. मृतक की पहचान पाण्डु प्रखंड के ढांचाबार गांव निवासी संटू सिंह के रूप में हुई है. घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि नो एंट्री में बालू लदा ट्रेलर घुसाया गया था. ट्रेलर बिहार से आया था.
मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर से बालू उतारा जा रहा था. इसी दौरान गाड़ी असंतुलित होकर पलट गयी. और दो लोग गाड़ी के नीचे दब गए. राहत बचाव कार्य के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गयी.
इसे भी पढ़ें: भरनो: अम्बोवा स्कूल में पिछले एक महीने से लकड़ी के चूल्हे पर बन रहा मध्याह्न भोजन