सौरभ अग्रवाल को झारखंड प्रदेश कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी

Ark Sahuliyar

झारखंड कांग्रेस के युवा नेता सौरभ अग्रवाल को संगठन ने एक बार फिर महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है. छात्र राजनीति से 2007 में शुरुआत करने वाले सौरभ ने संगठन में निरंतर सक्रियता और नेतृत्व क्षमता से अपनी पहच

रोहन निषाद/न्यूज11 भारत
चाईबासा/डेस्क:
झारखंड कांग्रेस के युवा नेता सौरभ अग्रवाल को संगठन ने एक बार फिर महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है. छात्र राजनीति से 2007 में शुरुआत करने वाले सौरभ ने संगठन में निरंतर सक्रियता और नेतृत्व क्षमता से अपनी पहचान बनाई है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी की हालिया अधिसूचना के अनुसार उन्हें GS attached (Organization & Training) बनाया गया है. अब वे संगठनात्मक कार्यक्रमों, प्रशिक्षण शिविरों और विभिन्न आयोजनों के सफल संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे.

करीब दो दशकों से पार्टी से जुड़े सौरभ अग्रवाल छात्र संगठन, युवा कांग्रेस से होते हुए प्रदेश संगठन तक पहुंचे हैं. कार्यकर्ताओं में वे जमीनी, संघर्षशील और परिणाम देने वाले नेता के रूप में जाने जाते हैं. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यह नई जिम्मेदारी संगठन में उनकी मजबूत पकड़ और नेतृत्व की स्वीकार्यता को दर्शाती है. पार्टी नेतृत्व उन्हें कुशल संगठनकर्ता मानता है. 2007 का सफर आज प्रदेश की अहम जिम्मेदारी तक पहुंचा है, जो उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है.