शराब घोटाला मामले के आरोपी सौरभ आशीष केडिया ने सुप्रीम कोर्ट से लगायी अग्रिम जमानत की गुहार 

Ark Sahuliyar

फरार चल रहा है सौरभ आशीष केडिया

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड शराब घोटाला मामले के आरोपी सौरभ आशीष केडिया ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी अग्रिम जमानत की गुहार लगाई है. सौरभ आशीष केडिया शराब डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी मेसर्स दिशिता वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के एक निदेशक हैं. इसी कंपनी को झारखण्ड में थोक शराब आपूर्ति का लाइसेंस मिला था. ACB की जांच में सामने आया कि नियमों के अनुसार टेंडर के के लिए तीन साल का टैक्स रिटर्न सर्टिफिकेट जमा करना अनिवार्य था. पर सौरभ आशीष केडिया की कंपनी को नियमों के विरुद्ध केवल 2 साल के दस्तावेज देने पर ही टेंडर मिल गया. बता दें कि ACB करीब एक वर्ष से सौरभ आशीष केडिया की तलाश कर रही है, लेकिन वह फरार चल रहा है. सौरभ आशीष केडिया ने झारखण्ड हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका भी दाखिल की थी, पर अदालत ने उसकी याचिका खारिज करते हुए उसे अग्रिम बेल देने से इंकार कर दिया.

यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार वाहन ने ACB के विशेष लोक अभियोजक विनीत वशिष्ठ की कार में मारी टक्कर, हत्या की जताई आशंका