सावन की दूसरी सोमवारी: पहाड़ी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुबह 3 बजे से हो रहा जलार्पण 

Dipali Kumari

पूरा मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंज उठा है.

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
सावन की दूसरी सोमवारी पर आज रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है. सुबह 3 बजे से ही मंदिर में जलार्पण शुरू हो गया है. श्रद्धालु अरघा के माध्यम से बाबा पर जलार्पण कर रहे हैं. पूरा मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंज उठा है. जैसे-जैसे समय बढ़ रहा है, मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है. शिवभक्त कतारबद्ध होकर लगातार आगे बढ़ रहे हैं. 

वहीं मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किये गए हैं. जगह-जगह पुलिस बल की बड़ी संख्या में तैनाती की गयी है. साथ ही पूरे मंदिर परिसर में करीब 200  सीसीटीवी कैमरे लगाये गए हैं. 

इसे भी पढ़ें: JPSC आंदोलन: आज छात्रों का विधानसभा घेराव, रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम