JSSC-CGL पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड शशिभूषण दीक्षित को SC से मिली जमानत, जानें कोर्ट ने क्या रखा शर्त

Vaibhaw Vikram

न्यूज11 भारत 
रांची/डेस्क:
सुप्रीम कोर्ट से अभी की बड़ी खबर निकल के सामने आई है. बताया जा रहा है कि पिछले साल हुई JSSC-CGL परीक्षा से जुड़े कथित पेपर लीक के मास्टरमाइंड शशि भूषण दीक्षित को सुप्रीम कोर्ट बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच में पेपर लीक के मास्टरमाइंड शशि भूषण दीक्षित को बेल मिल गई है. इससे पहले शशिभूषण दीक्षित के जमानत याचिका को झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था. जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था. 
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें, शशीभूषण की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट ने सुनवाई की थी. पेपर लीक गिरोह के सरगना संदीप त्रिपाठी उर्फ शशिभूषण दीक्षित को सीआईडी ने पिछले वर्ष 28 मार्च को गिरफ्तार किया गया था. इसकी गिरफ्तारी गोरखपुर से हुई थी.  बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने शशिभूषण दीक्षित को इस शर्त पर बेल दी है कि वह ट्रायल में उनकी सहायता करेगा सात ही इस केस से जुड़े साक्ष्यों और गवाहों को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाएगा.  

यह भी पढ़ें: झारखंड हाई कोर्ट से गैंगस्टर विकास तिवारी को राहत, CID के रंगदारी मामले में मिली जमानत