पीएम उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह +2 सुंदरनगर में विद्यालय प्रबंधन समिति का हुआ पुनर्गठन

Pramod Kumar,News11 Bharat,

अध्यक्ष बने अशोक कुमार दास, उपाध्यक्ष चुनी गईं सुनीता कुमारी सिंह

विद्या शर्मा/न्यूज11  भारत

जादूगोड़ा/डेस्क:  जमशेदपुर प्रखंड 02  अंतर्गत  पीएम उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह  + 2  ( सुंदरनगर) पांच  सौ से अधिक अभिभावकों की मौजूदगी में विद्यालय  प्रबंधन समिति का बृहस्पतिवार को  सर्वसम्मति से पुनर्गठन  किया गया.जिसका कार्यकाल दो साल का रखा गया है. विद्यालय प्रबंधन समिति का हुए चुनाव में  अशोक कुमार दास को विधालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया जबकि उपाध्यक्ष चुनी गई सुनीता कुमारी सिंह. .कार्यक्रम की  अध्यक्षता हितकु पंचायत मुखिया पलटन मुर्मू ने की.इस बाबत विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने कहा झारखंड शिक्षा परियोजना व जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर  विद्यालय प्रबंधन समिति  का  चुनाव के मार्फत पुनर्गठन किया गया.

सर्वसम्मति से हुए  इस चुनाव में 500 से अधिक बच्चों के माता _ पिता व अभिभावकों ने हिस्सा लिया .पहले अभिभावकों  की मौजूदगी में 25 सदस्यीय  कमिटी का गठन किया गया व  चयनित कमिटी मेंबरों ने  अध्यक्ष के तौर ओर अशोक कुमार दास व उपाध्यक्ष  सुनीता कुमारी सिंह  के नामों पर अपनी मुहर लगा दी.पूरे चुनाव पर नजर रखने के लिए  पर्यवेक्षक के तौर ओर सीआरपी मिथलेश कुमार  व शंकर गोप की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.  कार्यक्रम के अंत में स्कूलों बच्चों ने विज्ञान से जुडी भ्रांतियों पर एक नुक्कड़ नाटक का प्रस्तुति कर खूब वाह _ वाही लूटी

यह भी पढ़ें: कुडू हाट में फिर सक्रिय हुए बाइक चोर, इस बार सांसद प्रतिनिधि की बाइक पर किया हाथ साफ