चांसलर पोर्टल नहीं खुलने से विज्ञान के छात्र नामांकन से वंचित, ए.के. सिंह कॉलेज ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

Pramod Kumar,News11 Bharat,

छात्रों की आवाज महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री तक पहुंचाना चाहते हैं - प्राचार्य

न्यूज11  भारत

हुसैनाबाद/डेस्क: सत्र 2026-30 में विज्ञान संकाय में नामांकन से वंचित इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के समर्थन में ए.के. सिंह कॉलेज, जपला में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है. कॉलेज के प्राचार्य के अनुसार विश्वविद्यालय के तानाशाही रवैये के कारण चांसलर पोर्टल के नहीं खुलने तथा छात्र-विरोधी रवैये के कारण विज्ञान संकाय में नामांकन के इच्छुक कई विद्यार्थी शिक्षा के अधिकार से वंचित हो गए हैं. कॉलेज के प्राचार्य डॉ.रामसुभग सिंह की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि इन छात्रों की आवाज महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री तक पहुंचाने के उद्देश्य से 17 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक कॉलेज परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है.

कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों, अभिभावकों एवं आम लोगों से इस अभियान से जुड़कर अपनी मांग के समर्थन में हस्ताक्षर करने की अपील की है.  कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राम सुभग सिंह ने कहा कि नामांकन से वंचित छात्रों के हित में यह अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि छात्रों के शिक्षा के अधिकार की रक्षा और उनकी मांग को सरकार एवं विश्वविद्यालय स्तर तक पहुंचाना अभियान का मुख्य उद्देश्य है. कॉलेज प्रबंधन ने इसे छात्रों के हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से अभियान को सफल बनाने की अपील की है.

यह भी पढ़ें:  प्राचीन पहाड़ी मंदिर में शिव चर्चा सह हरियाली तीज कार्यक्रम आयोजित