घाघरा अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती

Pramod Kumar,News11 Bharat,

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया गया

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क:  घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी पिठवर टोली के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार ईटकीरी निवासी अनिल उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

जानकारी के अनुसार, अनिल उरांव पिठवर टोली से रोपा रोपने का काम कर अपने घर ईटकीरी लौट रहे थे. इसी दौरान देवकी पिठवर टोली के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगी है. घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: सिमडेगा के सरकारी शिक्षक की गढ़वा में अज्ञात अपराधियों ने की हत्या, शिक्षक के घर पसरा मातम