भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/डेस्क: झारखंड युवा मोर्चा अल्पसंख्यक के गांडेय प्रखंड उपाध्यक्ष ताजउद्दीन अंसारी उर्फ बहादुर रविवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए. उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर ताराटांड़ थाना क्षेत्र के तीनपतली के पास सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में उनके माथे और पैर में गंभीर चोटें आई हैं.
जानकारी के अनुसार ताजउद्दीन अंसारी अपने गांव मोहनपुर से स्कॉर्पियो से गिरिडीह जा रहे थे. इसी दौरान तीनपतली के समीप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा. हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उन्हें वाहन से बाहर निकाला. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए गिरिडीह के अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है.
घटना के बाद दुर्घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. बाद में जेसीबी मशीन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को खाई से बाहर निकाला गया. हादसे की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में चिंता का माहौल है तथा सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: झारखंड में 4 अगस्त से कलश वंदन यात्रा का होगा शुभारंभ, कार्निवल बैंक्वेट हॉल, डिबडीह में आयोजित होगा कार्यक्रम