श्रवण साहू के दखल दिहानी कराने गई पुलिस और प्रशासन के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट

Ark Sahuliyar

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
कोर्ट के आदेश पर जमीन का दखल दिहानी कराने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है. दखल दिहानी की कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की. जानकारी के अनुसार, जमीन विवाद के मामले में कोर्ट से फैसला जीतने वाले श्रवण साहू और उनके परिजनों के साथ भी मारपीट की गई. इस घटना में कोर्ट के नाजिर ज़ीशान इक़बाल समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. मामले के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें- बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, जेल में महिलाओं के साथ व्यवस्थित यौन शोषण की जांच की मांग