पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा पुलिस केंद्र चाईबासा में आज कई नक्सली करेंगे आत्मसमर्पण

Pramod Kumar,News11 Bharat,

पुलिस ने आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों की संख्या और उनकी पहचान साझा नहीं की है<br/>

न्यूज11  भारत

चाईबासा/डेस्क:  पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा पुलिस केंद्र में आज सुबह 11 बजे भाकपा (माओवादी) संगठन से जुड़े कई नक्सली आत्मसमर्पण करेंगे. सूत्रों के अनुसार, चाईबासा और सरायकेला-खरसावां जिले से संबंधित नक्सली हथियार डालेंगे. हालांकि, पुलिस ने आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों की संख्या और उनकी पहचान के संबंध में फिलहाल किसी तरह की जानकारी साझा नहीं की है. ज्ञात हो कि गतिविधियों के खिलाफ पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों का अभियान जारी है. हाल के दिनों में कई माओवादियों ने पुलिस व सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. इसके अलावे पुलिस द्वारा नक्सल मुक्त जिला भी घोषित करने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: छात्रों पर पुलिस की जोर-जबरदस्ती के विरोध में भाजपा का आज 'झारखंड बंद'