अन्य
Shraddha Kapoor Zootopia 2: डिज्नी की फिल्म ‘जूटोपिया 2’ में श्रद्धा कपूर का जलवा, हिंदी ऑडियंस के लिए खास सरप्राइज...
Shraddha Kapoor Zootopia 2: डिज्नी की मशहूर एनिमेटेड फिल्म 'जूटोपिया 2' अब हिंदी में भी रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के हिन्दी वर्जन में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर लीड रोल जूडी हॉप्स को अपनी आवाज देंगी।
Read More: Bigg Boss 19 Update: सलमान खोलेंगे तान्या की पोल, आज होगा नीलम के साथ इस कंटेस्टेंट का एविक्शन!
फिल्म भारत में 28 नवंबर 2025 को हिंदी, तमिल, तेलुगु और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज होगी, जबकि अमेरिका में यह 26 नवंबर को सिनेमाघरों में पहुंचेगी।
“जूडी हॉप्स मेरी पर्सनैलिटी से काफी मिलती है”- श्रद्धा
फिल्म की हिंदी डबिंग की घोषणा के दौरान श्रद्धा कपूर ने कहा कि उन्हें जूडी हॉप्स का किरदार अपनी ही पर्सनैलिटी के बहुत करीब लगा।उन्होंने मुस्कराते हुए कहा-
“जूडी हॉप्स का रोल मुझसे काफी मिलता-जुलता है। वो समझदार है, हमेशा पॉजिटिव रहती है और उसका जो हमेशा जोश में रहने वाला स्वभाव है, उससे मैं पूरी तरह जुड़ सकती हूं। जब जरूरत होती है, तो वो सख्त होती है और वक्त आने पर नरम भी। जूडी बनकर काम करना मेरे लिए बहुत मजेदार था।”
View this post on Instagram