श्रावणी मेला: कल से बाबा बैद्यनाथ की स्पर्श पूजा पर रोक, शीघ्रदर्शनम के लिए 600 रुपये कूपन

News11 Bharat

आज बुधवार को बाबा नगरी बाबाधाम में राजकीय श्रावणी मेले का उद्घाटन किया गया.

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
कल 30 जुलाई से श्रावण का पावन माह शुरू हो रहा है. इससे पूर्व आज बुधवार को बाबा नगरी बाबाधाम में राजकीय श्रावणी मेले का उद्घाटन किया गया. मंत्री सुदिव्य कुमार, संजय प्रसाद यादव व दीपिका पांडेय सिंह ने संयुक्त रूप से मेले का उद्घाटन किया. बताते चलें श्रावण माह में 30 जुलाई से 28 अगस्त की दोपहर तक बाबा बैद्यनाथ की स्पर्श पूजा पूरी तरह बंद रहेगी. इस दौरान श्रद्धालु केवल अरघा के माध्यम से ही जलार्पण कर सकेंगे. साथ ही बाह्य अरघा की व्यवस्था को भी प्रभावी बनाया गया है, जिससे अधिक संख्या में श्रद्धालु आसानी से जलार्पण कर सकेंगे. 

श्रावण माह के दौरान आम कतार में आने वाले श्रद्धालु मुख्य अरघा से जलार्पण करेंगे. वहीं शीघ्रदर्शनम की कतार के लिए 600 रुपये प्रति भक्त देना होगा. कूपनधारी श्रद्धालु सुविधा केंद्र से कतार में लगकर वीआइपी गेट से प्रवेश करेंगे. बाह्य अरघा से जलार्पण के लिए निकास द्वार के पास व्यवस्था की गयी है. यहां जलार्पण करने पर पाइपलाइन से जल सीधे बाबा पर अर्पित होगा. बाह्य अरघा से जलार्पण करने वाले श्रद्धालु मंदिर की छत पर लगी एलइडी स्क्रीन पर जलार्पण का सीधा दृश्य देख सकेंगे. 

इसे भी पढ़ें: SC, ST और OBC छात्रों को अब BIT मेसरा में मिलेगी मुफ्त शिक्षा, ₹79.40 करोड़ में सरकार ने किया समझौता