न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: कानपुर से भागलपुर तक चलने वाली बाबा धाम स्पेशल ट्रेन कल शनिवार देर रात सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर हादसे का शिकार हो गई. ट्रेन संख्या 08895 श्रावणी मेला स्पेशल की इंजन से तीसरी बोगी अचानक पटरी से नीचे उतर गई. ट्रेन में यात्री सवार थे. राहत की बात यह रही कि घटना में किसी यात्री के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है.
रेलवे के अनुसार ट्रेन श्रावणी मेला से यात्रियों को लेकर मधुपुर की ओर जा रही थी. रात करीब 2:30 बजे पोल संख्या 354/SA4 के पास इंजन से तीसरी बोगी, कोच नंबर SEC 64776, बेपटरी हो गई. घटना के बाद यात्रियों को तेज झटका महसूस हुआ और कुछ देर के लिए ट्रेन में अफरा-तफरी की स्थिति बनी. हालांकि रेलवे ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित कर लिया.
इसे भी पढ़ें: JPSC आंदोलन: छात्रों ने हाथ जोड़ कहा- "CM हमसे बात करें, हम नहीं करना चाहते कोई पुतला दहन या सीएम हाउस घेराव"