अन्य

Shwetha Menon FIR Controversy: शाहरुख-सलमान संग काम कर चुकीं श्वेता मेनन के खिलाफ FIR, जानिए वजह...

Shwetha Menon FIR Controversy: बॉलीवुड और मलयालम फिल्मों की जानी - मानी एक्ट्रेस श्वेता मेनन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी एक्टिंग नहीं बल्कि उन पर लगे आरोप हैं, दरअसल एक्ट्रेस के ऊपर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगाए गए है, और उनके खिलाफ केस भी दर्ज कराया गया है। Read More: kajol Trolled Over Language Choice: हिन्दी बोलने को लेकर भड़कीं काजोल!

मार्टिन मेनाचेरी की शिकायत पर कोर्ट का संज्ञान...

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्टिन मेनाचेरी नामक एक सामजिक कार्यक्रता ने श्वेता मेनन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि एक्ट्रेस ने कुछ फिल्मों और विज्ञापनों के लिए अश्लील कांटेंट बनाए गए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amrita TV (@amritatv)

शिकायत के बाद एर्नाकुलम CJM कोर्ट ने स्थानीय पुलिस को निर्देश दिए हैं, कि वे इस मामले में उचित कार्रवाई करें, इसी के तहत श्वेता मेनन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

FIR में क्या हैं आरोप?

पुलिस द्वारा दर्ज FIR में दावा किया गया है कि श्वेता मेनन ने व्यावसायिक लाभ के लिए कुछ फिल्मों और ऐड के लिए अश्लील कंटेंट बनाए और उन्हें सोशल मीडिया व अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रमोट भी किया। शिकायत में विशेश रुप से फिल्मों 'पलेरी मानिक्यम' और 'कलिमन्नू' के कुछ दृश्यों को आधार बनाकर यह आरोप लगाए गए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shwetha Menon (@shwetha_menon)

कौन हैं श्वेता मेनन?

श्वेता मेनन का फिल्मी करियर तीन दशक से अधिक लंबा रहा है। उन्होंने 1994 में मिस इंडिया एशिया पैसिफिक का खिताब जीतकर सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी, मलायलम, तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम किया।

बॉलीवुड में इन सितारों के साथ किया काम...

श्वेता मेनन ने अपने करियर में शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, गोविंदा और मिथुन चक्रवर्ती जैसे बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा की है। वे 'बंधन', 'अशोका', 'इश्क', 'कॉरपोरेट', 'रन', 'मकबूल' और 'चेज' जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shwetha Menon (@shwetha_menon)

टीवी और ओटीटी पर भी रहीं सक्रिय...

श्वेता मेनन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ टेलीविजन एंकर और मॉडल भी रही हैं। हाल के वर्षों में वे मुख्य रूप से मलयालम फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में सक्रिय रही हैं।