तिरुलडीह में सिद्धि विनायक फ्यूल स्टेशन का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी राहत

Ark Sahuliyar

विधायक सबिता महतो ने किया उद्घाटन, स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत 
चांडिल/डेस्क:
चांडिल अनुमंडल के  तिरुलडीह-कुकड़ू मार्ग स्थित शहीद चौक के सामने  सिद्धि विनायक फ्यूल स्टेशन का विधिवत उद्घाटन  ईचागढ़ विधायक सबिता महतो ने किया. पेट्रोल पंप शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है. लंबे समय से स्थानीय लोगों को पेट्रोल और डीजल के लिए अन्य स्थानों पर जाना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा तिरुलडीह में ही उपलब्ध हो गई है.

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सबिता महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा कि नए पेट्रोल पंप के खुलने से न केवल लोगों को ईंधन की सुविधा मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी.

सिद्धि विनायक फ्यूल स्टेशन के प्रोपराइटर ओंकार नाथ गुप्ता एवं विनीत अनूप कुमार गुप्ता हैं. दोनों क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसायी हिरालाल साव के पुत्र हैं. हिरालाल साव लंबे समय से अंबुजा सीमेंट के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में एक सफल एवं सम्मानित व्यवसायी के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं. उनके परिवार द्वारा पेट्रोल पंप की स्थापना को क्षेत्र के विकास और जनसुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.

मौके पर आप्त सचिव क़ाबलु माहतो, बीडीओ राजश्री ललिता बाखला,थाना प्रभारी कौशल कुमार, संजय माहतो, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष कित्ती बास माहतो,कुकड़ू प्रखंड प्रमुख प्रतिमा वाला पातर, उप प्रमुख एकराम अंसारी, बीडीओ राजश्री ललिता बाखला,इंद्रजीत महतो, सहित कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे. उपस्थित लोगों ने पेट्रोल पंप के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे तिरुलडीह समेत आसपास के गांवों के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी और समय की भी बचत होगी.