न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: भाजपा प्रदेश कार्यालय घेराव के लिए राजधानी रांची के हरमू मैदान में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं का जुटान शुरू हो गया है. पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की भी पहुंच गए हैं. कुछ ही देर में कांग्रेस, BJP कार्यालय की ओर बढ़ेगी.
इधर बीजेपी दफ्तर के बाहर सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गयी है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा कार्यालय से पहले रोकने के लिए कई जगहों पर बैरिकैडिंग भी की गयी है. पुलिस-प्रशासन भी घेराव के मद्देनजर अलर्ट मोड में है. वहीं भाजपा ने भी अपनी कमर कस ली है. कार्यालय के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई है, कार्यकर्त्ता लगातार कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी कर रही है. वहीं कई लोगों के हाथ में लाठी-डंडे भी दिख रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, 7299 पदों पर होगी नियुक्ति