न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव करने पहुंची है, जहां कांग्रेस और भाजपा दोनों आमने-सामने आ गए हैं. दोनों पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रही है. भाजपा की ओर से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं पर अंडे भी फेंके गए हैं. वहीं लाठियां चलने की भी खबरे सामने आ रही है. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है. पुलिस हालात संभालने के लिए काफी मशक्कत करती नजर आ रही है.
इसे भी पढ़ें: 14वीं JPSC परीक्षा को झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती, परीक्षा रद्द करने की मांग