आशिष शास्त्री/न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: सिमडेगा जिले में क्रिकेट को गांव-गांव तक पहुंचाने और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं.
इसी कड़ी में एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) का आयोजन 12 जुलाई को कुरडेग में किया जाएगा. बैठक में जिले में क्रिकेट के विकास, नई प्रतिभाओं की पहचान, आगामी प्रतियोगिताओं के आयोजन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों के विस्तार पर विस्तार से चर्चा होगी. एसोसिएशन के श्रीराम पूरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल जिला मुख्यालय तक क्रिकेट को सीमित रखना नहीं बल्कि हर प्रखंड और गांव तक इस खेल को पहुंचाना है. इसके लिए विभिन्न प्रखंडों में क्रिकेट प्रतियोगिताओं के आयोजन, प्रशिक्षण शिविर और बुनियादी खेल सुविधाओं के विकास की कार्ययोजना तैयार की जाएगी.
यह भी पढ़ें: लोहरदगा जिला के चट्टी बड़ागाई निवासी भाई-बहन की निर्मम हत्या, हत्या का आरोप पति पर