सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक 12 जुलाई को, आय व्यव का ब्यौरा किया जाएगा पेश

Pramod Kumar,News11 Bharat,

आगामी वर्ष के कार्यों और खेल आयोजन की रूपरेखा की जाएगी तैयार

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क: सिमडेगा: सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक आगामी 12 जुलाई को होगी. जानकारी देते हुए एसोसिएशन के सचिव तौकीर उस्मानी ने बताया कि सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक इस बार एसोसिएशन के संरक्षक सुशील श्रीवास्तव के कुरडेग स्थित फार्म हाउस में 12 जुलाई को सुबह 11:30 बजे होगा. उन्होंने बताया कि बैठक में पिछले एजीएम की कार्यवाही की पुष्टि करने और आय व्यव का ब्यौरा पेश करने साथ साथ सिमडेगा जिले में क्रिकेट के विकास सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा करते हुए. आगामी वर्ष के कार्यों और खेल आयोजन की रूपरेखा तैयार किए जाएंगे. उन्होंने इस बैठक में एसोसिएशन के सभी मेंबर्स को शामिल होने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार पर साधा निशाना, बालू किल्लत, ध्वस्त कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल