एनडीपीएस के फरार आरोपी के घर यूपी जाकर सिमडेगा पुलिस ने इस्तेहार चिपकाए

Ark Sahuliyar

कोर्ट के आदेश पर सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना कांड संख्या 50/2021 के तहत दर्ज एनडीपीएस के फरार आरोपी के घर यूपी जाकर सिमडेगा पुलिस ने इस्तेहार चिपकाए.

न्यूज़11 भारत
सिमडेगा/डेस्क:
कोर्ट के आदेश पर सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना कांड संख्या 50/2021 के तहत दर्ज एनडीपीएस के फरार आरोपी के घर यूपी जाकर सिमडेगा पुलिस ने इस्तेहार चिपकाए. बताया गया कि यूपी के अमेठी जिला के मोहनगंज निवासी अरविंद सिंह ठेठईटांगर थाना कांड संख्या 50/2021 का नामजद अभियुक है. जो घटना के बाद से फरार चल रहा है. कोर्ट के आदेश पर ठेठईटांगर थाना के सअनि राम आशीष विश्वकर्मा यूपी के मोहनगंज जाकर अरविंद सिंह के घर पर इस्तेहार चिपकाए.