आशिष शास्त्री/न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: सिमडेगा सदर अस्पताल मिलेगा अब मुफ़्त हाई टेक इलाज. सदर अस्पताल में आज हाई टेक ऑपरेशन थियेटर, हाई टेक एक्स रे और आधुनिक लैब का उद्घाटन किया गया. आदिवासी बहुल सिमडेगा के लोगों को ऑपरेशन आदि के लिए दूसरे शहरों में जाकर महंगे इलाज नहीं करना पड़े. इसी उद्वेश्य से जिला प्रशासन के प्रयास से सिक्यूरिटी प्रिंटिंग एंड माइनिंग कॉर्पोरेशन द्वारा सीएसआर दो करोड़ मूल्य के मेडिकल उपकरण सिमडेगा सदर अस्पताल को दिए गए. जिसमें ऑपरेशन के लिए हाई टेक सीआर्म मशीन, लेप्रोस्कोपी, डिजिटल एक्स रे और आधुनिक लैब के मशीन शामिल है. इन सभी मशीनों का उद्घाटन आज डीसी सिमडेगा कंचन सिंह और सिक्यूरिटी प्रिंटिंग एंड माइनिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक विजय रंजन सिंह ने संयुक्त रूप से किए. इन मशीनों के लग जाने से अब सदर अस्पताल में हर तरह के ऑपरेशन निशुल्क किए जाएंगे. जिससे जिले के लोगों को का इलाज सिमडेगा में ही संभव हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: खाना नहीं बनाने पर भाई-बहन के बीच हुआ झगड़ा, पिता ने किया हस्तक्षेप तो, बेटे ने लाठी से पीटकर की हत्या