सिमडेगा: जहरीला सांप काटने से दो लोगों की मौत

Ark Sahuliyar

सिमडेगा में एक बार फिर जहरीले सांपों का कहर देखने को मिला. दो अलग-अलग जगहों पर जहरीले सांपों के काटने से दो लोगों की मौत हो गई. 

न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क:
सिमडेगा में एक बार फिर जहरीले सांपों का कहर देखने को मिला. दो अलग-अलग जगहों पर जहरीले सांपों के काटने से दो लोगों की मौत हो गई. 

सर्पदंश की पहली घटना सदर थाना क्षेत्र के काटूकोना गांव की है. जहां घर में सोई हुई गीता कुमारी नामक युवती को एक जहरीले सांप ने काट लिया. जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी. तब उसके परिजन उसका झाड़ फूंक करवाने लगे. लेकिन जब झाड़ फूंक से स्थिति और बिगड़ती चली गई तब, आनन फानन में उसे सदर अस्पताल लेकर आए. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टर ने गीता को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

वहीं सर्पदंश की दूसरी घटना पाकर टांड़ थाना क्षेत्र के आसन्न बेड़ा सिंदूर पहाड़ गांव की है. जहां घर में सोई सुषमा टेटे नामक महिला को एक जहरीले सांप ने काट लिया. जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई. तब उसके परिजन उसे सदर अस्पताल लाए. जहां इलाज के दौरान उसकी  मौत हो गई. घटना के बाद उसके शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमॉर्टम के लिए भेजी.