एक ही परिवार के छह सदस्यों की हुई थी रहस्यमयी मौत, आठ साल बाद हजारीबाग पहुंची CBI टीम

Ark Sahuliyar

हजारीबाग के चर्चित महेश्वरी परिवार के छह सदस्यों की रहस्यमयी मौत मामले में जांच ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है.

न्यूज़11 भारत
हजारीबाग/डेस्क:
हजारीबाग के चर्चित महेश्वरी परिवार के छह सदस्यों की रहस्यमयी मौत मामले में जांच ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. घटना के करीब आठ वर्ष 10 दिन बाद सीबीआई की जांच में सहयोग कर रही दिल्ली की दो सदस्यीय सीएफएसएल की टीम हजारीबाग पहुंची. टीम ने खजांची तालाब स्थित सीडीएम अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 303 का दौरा कर घटना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की गहन पड़ताल की. इसी फ्लैट में 15 जुलाई 2018 को महेश्वरी परिवार के छह सदस्यों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले थे, जिसके बाद यह मामला पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गया था. जांच के दौरान सीएफएसएल टीम ने सदर थाना पुलिस से भी मामले की अब तक की जांच और उपलब्ध साक्ष्यों की जानकारी ली. इसके अलावा टीम ने घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्यों का संकलन किया और मृतकों के परिजनों से बातचीत कर मामले से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाई.

यह भी पढ़ें- JPSC, JSSC और उत्पाद सिपाही भर्ती विवाद पर दिल्ली में भाजपा का प्रदर्शन, हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग