झारखंड ट्रेज़री से वेतन मद से अब तक 45 करोड़ अवैध निकासी की बात आ रही सामने, सीआईडी की पूछताछ में हो रहे खुलासे

Pramod Kumar,News11 Bharat,

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क:  वित्त विभाग और पुलिस महकमे के लिए एक बड़ी चुनौती बने गये झारखंड ट्रेज़री से वेतन मद में अवैध निकासी मामले में लगातार खुलासे हो रहे हैं. इस मामले में अब तक 45 करोड़ के करीब अवैध निकासी की बात सामने आई है. जानकारी के अनुसार, अवैध निकासी के पैसे कई बैंक खातों में ट्रांसफर किए गये है. वही कैश की खातों से निकासी की भी बात सामने आई है. यह जानकारी सीआईडी के रिमांड में लिए गए आरोपियों से हुई पूछताछ में सामने आई है.

इस बहुचर्चित घोटाले में की गई संगठित डिजिटल लूट की आंच अब रांची ही नहीं, बोकारो, हजारीबाग, चाईबासा, रामगढ़ समेत राज्य के कई जिलों तक फैली नजर आ रही है. कई मामलों में बैंक खातों और सेवा रिकॉर्ड में छेड़छाड़ की बात भी सामने आई है. सीआईडी ​​और एसआईटी द्वारा कई आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी हैं. 

यह भी पढ़ें: मानसून आने से पहले झारखंड में राहत के साथ आफत की भी हो रही बारिश, 19 राज्यों में काल वैशाखी का दिख रहा असर