बुढ़मू के सोसई सरकारी स्कूल से सोलर मशीन, स्टार्टार और 35 किलो चावल चोरी, शिकायत दर्ज

Pramod Kumar

न्यूज11  भारत

बुढ़मू/डेस्क: बुढ़मू थाना क्षेत्र के राजकीय बुनियादी उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सोसई में 06 जून 2026 की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों ने प्रधानाध्यापक कक्ष की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कक्ष में रखी गई सोलर मशीन, एक स्टार्टार व स्कूल के भंडार से लगभग 35 किलो चावल चुरा ले गए. विद्यालय की प्रभारी अंजू टोप्पो ने घटना का पता चलते ही बुढ़मू थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई.

यह भी पढ़ें: घरेलू LPG की कीमतों में लगी आग! 29 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर, तीन महीनों के अन्दर दूसरी बार बढ़ीं कीमतें