17 दिनों से भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक, समर्थन में उतरे डुमरी विधायक जयराम महतो, लिखा पत्र

News11 Bharat

17 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सोना वांगचुक को अब डुमरी विधायक जयराम महतो ने अपन समर्थन दिया है. जानिए उन्होंने क्या कहा.

न्यूज़ 11 

रांची/ डेस्क: नीट पेपर लीक मामले पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सोनम वांगचुक बीते 17 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं. देशभर के कई दिग्गज सोनम वांगचुक को अपना समर्थन दे रहे हैं. इसी बीच अब डुमरी विधायक जयराम महतो ने भी अपना समर्थन सोनम वांगचुक को देने की घोषणा की है. 

सोनम वांगचुक को अपना समर्थन देते हुए विधायक जयराम महतो ने कहा कि इस शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और छात्रहित से जुड़े आंदोलन के प्रति मैं अपना सम्मान व्यक्त करता हूँ. महतो ने सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर भी चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि "अभी तक केन्द्र सरकार की ओर से कोई बातचीत की पहल नहीं की जा रही है, और दिन-ब-दिन आपकी सेहत भी बिगड़ती जा रही है जो अत्यन्त ही चिंता का विषय है. आपके गिरते स्वास्थ्य को लेकर हमारी चिंता बनी रहती है. आपके इस त्याग, समर्पण और साहसिक आंदोलन को मैं पूरी तरह से समर्थन की घोषणा करता हूँ." जयराम महतो ने नीट पेपर लीक और सॉल्वर गैंग की कड़ी निंदा की है. साथ ही नीट पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की.

बताते चलें सोनम वांगचुक बीते 17 दिनों से जंतर-मंतर के पास भूख हड़ताल पर बैठे हैं. इस दौरान लगातार उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही है. अब तक उनका 8.5 किलो वजन घट गया है. उनकी हालत इतनी गंभीर हो गयी है कि अब वो बिना किसी सहारे के ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे हैं. 

इसे भी पढ़ें: राजमहल से झारखंड मुक्ति मोर्चा के सांसद विजय हांसदा ने की दूसरी शादी! पहली पत्नी के निधन होने के बाद की दूसरी शादी!