सारंडा में नक्सलियों के खात्मे और अपराध पर जीरो टॉलरेंस, एसपी अमित रेनू की सख्त रणनीति

Ark Sahuliyar

पश्चिमी सिंहभूम में कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने और नक्सलियों के सफाए के लिए पुलिस ने कमर कस ली है.

रोहन निषाद/न्यूज11 भारत 
चाईबासा/डेस्क:
पश्चिमी सिंहभूम में कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने और नक्सलियों के सफाए के लिए पुलिस ने कमर कस ली है. डीजीपी की बैठक के अगले दिन शनिवार को समाहरणालय सभागार में एसपी अमित रेनू की अध्यक्षता में जून-जुलाई की उच्च स्तरीय क्राइम मीटिंग हुई. इसमें जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी और थाना प्रभारी शामिल हुए.

एसपी ने साफ कहा कि अपराधियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति रहेगी. बैठक में हत्या, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के मामलों की समीक्षा कर आईओ को जांच जल्द पूरी कर सजा दिलाने का निर्देश दिया. उन्होंने सक्रिय अपराधियों, जेल से छूटे और फरार बदमाशों की सूची अपडेट करने, लंबित वारंट-जब्ती पर विशेष अभियान चलाने और संवेदनशील इलाकों में रात्रि व पैदल गश्त बढ़ाने को कहा. 'हब्बा-डब्बा' सहित किसी भी अवैध काम पर तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए. एसपी ने चेताया कि अच्छा काम करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा, जबकि लापरवाही पर सख्त विभागीय कार्रवाई होगी.