हुसैनाबाद में 23 व 24 मई को मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान, अनमैप्ड वोटरों का होगा सत्यापन

News11 Bharat

न्यूज़11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क:
मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिहीन और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से हुसैनाबाद अंचल में आगामी 23 व 24 मई को सभी मतदान केंद्रों पर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी द्वारा जारी निर्देशानुसार क्षेत्र में आगामी 20 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य प्रारंभ किया जाएगा और इसके अंतर्गत हुसैनाबाद अंचल के अधीन आने वाले 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के उन सभी लोगों की मैपिंग की जाएगी, जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है.

इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे 23 व 24 मई को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर संबंधित बी०एल०ओ० की उपस्थिति में पहुँचकर अपना और अपने वयस्क पारिवारिक सदस्यों का मैपिंग कार्य जरूर करवा लें तथा साथ ही बी०एल०ओ० को अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और दोहरे नाम वाले यानी ASDD (Absent, Shifted, Dead & Duplicate) वोटरों को चिन्हित करने में सहयोग करें ताकि भविष्य में कोई भी योग्य वोटर छूटने न पाए और किसी भी तरह के विवाद की स्थिति में उसका उचित निपटारा किया जा सके. इस विशेष अभियान के दौरान 23 मई को ही सभी मतदान केंद्रों पर अनमैप्ड वोटरों (Unmapped Voters) की सूची भी प्रदर्शित की जाएगी जहाँ उपस्थित मतदाता अपने विवरण का मिलान कर सत्यापन कर सकेंगे, और इसी के साथ प्रशासन ने सभी राजनीतिक दलों से भी अनुरोध किया है कि वे अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (BLA) को निर्देशित करें कि वे इन दोनों दिन मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर बी०एल०ओ० को इस कार्य में अपना पूरा सहयोग प्रदान करें.

यह भी पढ़े: बकरीद पर्व को लेकर राजगंज थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील