गांडेय की तीन पंचायतों में विशेष शिविर का आयोजन, सैकड़ों आवेदकों ने जमा किए आवेदन

Pramod Kumar,News11 Bharat,

शिविर में आय, जाति, आवासीय तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन जमा किया

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: गिरिडीह उपायुक्त राम निवास यादव के निर्देश एवं गांडेय अंचलाधिकारी ओम प्रकाश बड़ाईक के पत्र के आलोक में बुधवार को प्रखंड की बड़कीटांड़, दासडीह एवं मेदनीसारे पंचायत भवनों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में आय, जाति, आवासीय तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन जमा किया. निर्धारित समय पर संबंधित पंचायतों के पंचायत सेवक, राजस्व कर्मचारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित होकर क्रमवार तरीके से आवेदनों की प्राप्ति की. शिविर में संबंधित पंचायतों के मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधि भी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: हैदरनगर से सकुशल मिले खलारी के तीनों लापता मासूम, एक व्यक्ति को भी पुलिस लाई साथ