वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत
बरही/डेस्क: चौपारण पंचायत के सभी मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के बारे में विशेष जानकारी प्रदान की गई है.
SIR क्यों जरूरी है?
कई लोगों को समझ नहीं आ रहा कि SIR क्या है. इसलिए जरूरी बातें ध्यान दें:
1. वोट का अधिकार: चुनाव में वोट डालकर ही हम अपना उम्मीदवार जिताते हैं. अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं रहा तो आप वोट नहीं दे पाएंगे.
2. अन्य जरूरी दस्तावेज: वोटर लिस्ट में नाम नहीं रहने पर आने वाले समय में आधार कार्ड, पैन कार्ड नहीं बनेगा और राशन कार्ड से भी नाम हट सकता है.
3. भविष्य में दिक्कत: फॉर्म नहीं भरने पर आगे चलकर आपको बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
क्या करना है?
- जिन लोगों को फॉर्म नहीं मिला है वे अपना वोटर आईडी लेकर पंचायत भवन आ जाएं. वहां आपको पूरी जानकारी देकर फॉर्म भरवाया जाएगा.
- जो लोग बाहर रहते हैं उनके लिए भी व्यवस्था है. आप बाहर से ही फॉर्म भरवा सकते हैं. इसके लिए किसी के माध्यम से फॉर्म रिसीव करवाकर, फोटो, आधार और मोबाइल नंबर दे दें. बाकी फॉर्म BLO खुद भर देंगे.
किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर मुखिया प्रतिनिधि बिनोद कुमार सिंह से संपर्क करें.
इसलिए सभी से अनुरोध है कि समय रहते SIR का फॉर्म जरूर भरें ताकि आगे कोई परेशानी न हो.
यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर अज्ञात वाहन से टकराई कार, चालक घायल