सिमडेगा: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर,एक महिला और दो बच्चों की मौत 

Dipali Kumari

एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला और दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी.

न्यूज़11 भारत 
सिमडेगा/डेस्क:
 सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला और दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार गलत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार (MH15KU2309) ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में स्कूटी पर सवार एक महिला और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी. कार और स्कूटी के बीच हुई टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के भी परखचे उड़ गए.

इसे भी पढ़ें: BREAKING NEWS: निलंबित IAS विनय चौबे को सुप्रीम कोर्ट से मिली बेल