डिजिटल पंचायत परियोजना का राज्य स्तरीय टीम ने किया निरीक्षण

News11 Bharat

न्यूज़11 भारत
लोहरदगा/डेस्क:
झारखंड सरकार की डिजिटल पंचायत परियोजना के क्रियान्वयन का जायजा लेने शनिवार को राज्य स्तरीय टीम ने कुड़ू पंचायत का औचक निरीक्षण किया. टीम का नेतृत्व परियोजना प्रमुख अनुपम उपाध्याय ने किया. निरीक्षण के दौरान ई-ग्राम स्वराज के पंचायत गेटवे मॉड्यूल, ज्ञान केंद्र पुस्तकालय तथा ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के निर्माण एवं क्रियान्वयन की समीक्षा की गई. टीम ने पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ संवाद कर डिजिटल सेवाओं की उपलब्धता, नागरिक सहभागिता और परियोजना के जमीनी प्रभाव का आकलन किया. टीम ने पंचायत में डिजिटल सशक्तिकरण एवं पारदर्शिता बढ़ाने के प्रयासों की सराहना करते हुए सेवाओं के विस्तार और बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. मौके पर राज्य परियोजना प्रबंधक विनय कुमार, जिला प्रबंधक सुधीर कुमार, कामेश्वर प्रमाणिक, मुखिया सुषमा देवी, पंचायत सचिव, जीबीपीसी नेहा कुमारी, प्रज्ञा केंद्र संचालक विशाल कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.