न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: मनोहरपुर प्रखंड में दोपहर में आई आंधी पानी से पुरे प्रखंड में पेड़ ,बिजली का खंभा, जलमिनार, घरों का एस्बेस्टस उड़ गया है. प्रखंड के जोजोगुटू गांव में आंधी पानी से कई पेड़ और डाली समेत जोजोगुटू गांव के जलमीनार का सोलर पैनल गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया. जिसके कारण लगभग 30 परिवार के लोगों को पानी पीने की समस्या उत्पन्न हो गई है.
वही मनोहरपुर के घाघरा मुख्य मार्ग स्थित डोगांकाटा के समीप पेड़ गिरने से सड़क जाम के साथ बिजली का तार को भी चपेट में ले लिया है. वही मनोहरपुर प्रखंड परिसर में भी कई पेड़ के डाली गिरा. वही जोजोगुटू गांव के बिजय सिरका का एलबेस्टस का घर आंधी पानी से उखड़ गया.आंधी पानी से महुलडिया और जोजोगुटू गांव में दर्जनों बिजली का खंभा टुट गया है. वही महुलडिया के सीएनआई चर्च का एलबेस्टस पुरी तरह उखड़ गया है.आधी पानी के कारण बिजली आपूर्ति पुरी तरह बाधित हो गया है.
यह भी पढ़ें: भरनो में सड़क किनारे मिले सरकारी चना दाल के खाली पैकेट, कालाबाजारी की आशंका पर एमओ ने की पीडीएस दुकान की जांच