राँची: DSPMU में बढ़ा छात्र-प्रशासन विवाद, शिक्षकों ने किया 24 जुलाई को सामूहिक अवकाश का ऐलान

News11 Bharat

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में शिक्षकों ने कल 24 जुलाई को सामूहिक अवकाश का ऐलान किया है. <br/><br/>

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
 राजधानी रांची स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच चल रहा विवाद अब और भी अधिक गहराता नजर आ रहा है. विश्वविद्यालय के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने छात्रों द्वारा कथित दुर्व्यवहार के विरोध में कल यानि 24 जुलाई को सामूहिक अवकाश की घोषणा की है. 

बताते चलें विश्वविद्यालय में इस वक्त स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर का एडमिशन चल रहा है. ऐसे में शिक्षकों के सामूहिक अवकाश पर जाने के कारण 23 एवं 24 जुलाई की जगह अब 25 एवं 26 जुलाई को एडमिशन होगा.

इसे भी पढ़ें: सिमडेगा पुलिस ने शुरू की ई जनसंवाद, अब लोग कर सकेंगे एसपी से सीधे संवाद