न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) दो दिनों के सामूहिक अवकाश के बाद आज शनिवार को खुलने वाला था, लेकिन अपडेटेड जानकारी के अनुसार आज भी विवि बंद रहेगा. विश्वविद्यालय के कर्मचारी और शिक्षक आज भी मास लीव में रहेंगे.
विश्वविद्यालय बंद होने के कारण आज भी पठन-पाठन और दाखिले का काम पूरी तरह से बंद रहेगा. बताते चलें छात्र नेताओं के कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में शिक्षक और कर्मचारियों के आंदोलन का आज तीसरा दिन है.
इसे भी पढ़ें: पाकुड़: महेशपुर SDPO के आवास में घुसा 5.5 फीट लंबा कोबरा, सुरक्षित किया गया रेस्क्यू