विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, गूंजे भारत माता के जयकारे

Pramod Kumar,News11 Bharat,

रैली का सफल नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिमन्यु महतो ने किया

नीरज कुमार साहू/न्यूज11  भारत 

बसिया /डेस्क: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर, बसिया के भैया-बहनों द्वारा क्षेत्र में देशभक्ति से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा रैली निकाली गई. रैली के दौरान हाथों में तिरंगा थामे विद्यार्थियों ने 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के गगनभेदी जयघोष किए, जिससे पूरा बसिया क्षेत्र राष्ट्रप्रेम के रंग में सराबोर हो गया.

यह तिरंगा रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर देवीगुड़ी चौक और मेन रोड होते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई. रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया.

रैली का सफल नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिमन्यु महतो ने किया. इस अवसर पर मुख्य रूप से नरेश कुमार, विजय सिंह, अमर पांडेय, विनोद भगत, बंदी साहू, शंकर साहू समेत विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर हल्द्वानी की घटना के विरोध में जिला स्तरीय विरोध व सत्याग्रह मार्च