रांची के डोरंडा कॉलेज के बाहर छात्रों का प्रदर्शन, मानव शृंखला बनाकर जताया विरोध

Pramod Kumar,News11 Bharat,

UG और PG की सीटें घटाने का आरोप, छात्रों ने सड़क पर जताया आक्रोश<br/>

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: रांची के डोरंडा कॉलेज के बाहर छात्रों ने प्रदर्शन किया. छात्रों ने मानव शृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया. UG और PG की सीटें घटाने का आरोप लगाकर छात्रों ने सड़क पर आक्रोश जताया है. चौथे सेमेस्टर की फीस लेने के बावजूद परीक्षा नहीं कराने पर भी छात्रों ने हंगामा किया. छात्रों का आरोप है कि सेशन लेट चल रहा है. डोरंडा कॉलेज के बाहर छात्रों के प्रदर्शन के असर से सड़क जाम हो गयी और यातायात प्रभावित हो गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, छात्रों को समझाने का प्रयास जारी है.

यह भी पढ़ें: श्रीहरिकोटा से विक्रम-1 सफलतापूर्वक लॉन्च, पहला निजी रॉकेट लॉन्च कर  भारत ने अंतरिक्ष में भरी बड़ी उड़ान*