30-35 किमी दूर परीक्षा केंद्र से परेशान छात्र, महागामा डिग्री कॉलेज में होम सेंटर की मांग

Pramod Kumar,News11 Bharat,

अमित कुमार/न्यूज11  भारत

महागामा/डेस्क: डिग्री कॉलेज, महागामा के स्नातक स्तर के छात्र-छात्राओं ने सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए डिग्री कॉलेज महागामा परिसर को ही परीक्षा केंद्र (होम सेंटर) बनाए जाने की मांग को लेकर कॉलेज प्राचार्य के नाम  आवेदन सौंपा है. जिसको लेकर असिस्टेंट प्रोफेसर राम सुंदर दास के द्वारा लिया गया. छात्रों का कहना है कि वर्तमान में परीक्षा केंद्र महागामा से काफी दूर आवंटित किए जाते हैं, जिससे उन्हें शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

छात्रों के द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि हर सेमेस्टर परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र मुख्य रूप से गोड्डा (लगभग 33-34 किमी) या परसा (लगभग 23-24 किमी) में निर्धारित किया जाता है. लंबी दूरी तय करने के कारण छात्रों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने में कठिनाई होती है, साथ ही यात्रा खर्च और मानसिक तनाव भी बढ़ जाता है. इसका सीधा असर उनकी परीक्षा की तैयारी और परिणाम पर पड़ता है.छात्रों ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि वर्ष 2024 में स्थापना के बाद से डिग्री कॉलेज, महागामा लगातार प्रगति कर रहा है. ऐसे में आसपास के अन्य कॉलेजों की तर्ज पर महागामा कॉलेज को भी अपना परीक्षा केंद्र (होम सेंटर) मिलना चाहिए, ताकि छात्रों को राहत मिल सके.छात्रों ने प्राचार्य से मांग की है कि इस विषय को विश्वविद्यालय प्रशासन एवं परीक्षा नियंत्रक के समक्ष गंभीरता से रखा जाए, ताकि आगामी सेमेस्टर परीक्षाएं महागामा डिग्री कॉलेज परिसर में ही आयोजित कराई जा सकें.

छात्रों का कहना है कि यदि कॉलेज में ही परीक्षा केंद्र मिलता है तो समय, पैसा और यात्रा की परेशानी कम होगी तथा वे बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे. ज्ञात हो कि कुछ महीने से लगातार एन एच 133 में सड़क दुर्घटनाओं हो रही हैं जैसे में छात्रों का यह भी एक प्रमुख मुद्दा है.  इस मौके पर छात्र अंकित भारती, अभिषेक कुमार शर्मा, अमन कुमार, एरिक मरांडी , सुधांशु निगम , रोशन कुमार सिंह , मोहम्मद छोटू,छात्रा रिमझिम भारती , मजीदा खातून , रिया गुप्ता, और  अन्य छात्र एवं छात्रा मौजूद थे .

यह भी पढ़ें: घाघरा कसपोड़िया मोड़ के समीप दो बाइकों की सीधी टक्कर, चार युवक घायल, दो गुमला रेफर