न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के करीबी सुबोध राय को गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही सुबोध राय की बॉटलिंग प्लांट को भी सील कर दिया गया है. ओरमांझी स्थित तरंगनी बॉटलर्स के ठिकाने पर छापेमारी के बाद यह कार्रवाई की गयी है. रांची के ओरमांझी में पुलिस और उत्पाद विभाग की सयुक्त छापेमारी की थी.
सुबोध राय, मैनेजर और एक ट्रक ड्राइवर को भी जेल भेजा गया है. सुबोध राय की बॉटलिंग कंपनी को मात्र दो तरह के शराब बनाने लाइसेंस था, जबकि उनके द्वारा अवैध रूप से दूसरे अन्य ब्रांड की शराब बनाकर सप्लाई की जा रही थी. छापेमारी के दौरान लीकर फैक्ट्री के अंदर गोदाम में छिपाकर 70 पेटी अवैध शराब रखी मिली थी. जिसपर 'सेल ओनली इन यूपी' और 'सेल ओनली इन दिल्ली' का लगा था. बता दें कि संयुक्त टीमों द्वारा मंगलवार रात छापेमारी की गई थी. ओरमांझी में तरंगनी बॉटलर्स के ठिकाने पर अनियमितता के आरोप पर कारवाई की गई थी.